हार्मोन बढ़ाने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 15:21

गलत खानपान से हार्मोन प्रभावित होते हैं,पालक और अनार जैसे फल-सब्जियां खत्म करेंगे हार्मोन्स से जुड़ी समस्या
अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान से हार्मोन प्रभावित होते हैं, इसकी वजह से न सिर्फ जीवनशैली संबंधी रोग बढ़ रहे हैं, बल्कि इंफर्टिलिटी की समस्या भी बढ़ रही है। ऐसे में इसके उपचार के अलावा प्राकृतिक रूप से मौजूद फलों और सब्जियों का सही समय पर प्रयोग करने से इस समस्या से राहत मिल सकती है। इसके लिए इन 9 चीजों को अपने आहार में शामिल कर दें। कौनसी फल सब्जियां इंफर्टिलिटी की समस्या को कम करती हैं बता रही हैं डॉ. अनुभा सिंह...

1) 9 चीजों को अपने आहार में करें शामिल

मिर्च: खाने में कम मात्रा में मिर्च लेना महिलाओं के लिए फायदेमंद है। मिर्च के सेवन से शरीर में एंडॉर्फिन हार्मोन बनते हैं, जो शरीर का स्ट्रेस दूर कर मूड बस्टर का काम करते हैं और फर्टिलिटी बढ़ाते हैं।

पालक: फॉलिक एसिड का प्रमुख स्रोत है। इसमें मौजूद आयरन और विटामिन सी अंडे बढ़ाने में मदद करते हैं।

टमाटर: इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, कार्टोनॉयड और लाइकोपिन प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो महिलाओं में अंडे बढ़ाने में मदद करते हैं।

लहसुन: इसमें विटामिन बी6 अच्छी मात्रा में होता है, जो फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार है।

अनार: यह रेड ब्लड सेल्स बढ़ाता है बल्कि इससे अंडों की गुणवत्ता अच्छी होती है।

केला: इसमें विटामिन बी1, ए, सी और प्रोटीन तो अच्छी मात्रा में पाए ही जाते हैं, साथ ही इसमें मौजूद ब्रोमेलिन एन्जाइम फर्टिलिटी हार्मोन बढ़ाने में मदद करता है।

सेब: एंटीऑक्सीडेंट्स महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार होते हैं। एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करना फायदेमंद है।

काजू: इसमें मौजूद जिंक महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करता है।

विटामिन सी युक्त फल: संतरा, किवी, अमरूद समेत विटामिन सी युक्त फल महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार हैं। यह अंडों के डीएनए की रक्षा करता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info